फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद: बोले शिवपाल, नोटबंदी करके मोदी ने खत्म कराया परिवार का झगड़ा

Thu, 15 Dec 2016 11:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मंच पर कुमार विश्वास व शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद के सेशन में पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने कहा, हम यूपी में चुनाव नहीं लड़ रहे क्योंकि न पार्टी के पास पैसा है, न संगठन है और न ही हमारे पास कोई ऐसा बड़ा नेता है। उन्होंने कहा क‌ि अगर मैं ये कहूं ‌क‌ि यूपी में भ्रष्टाचार नहीं है तो ये गलत होगा।
विज्ञापन


लोहिया जी कहते थे कि हमारी पार्टी ही हमारा परिवार है अगर उत्तर प्रदेश में देखा जाए तो परिवार ही पार्टी है। कुमार विश्वास ने कहा क‌ि यूपी के सीएम वैसे तो ठीक इंसान हैं मैं उनसे बस ये कहना चाहता हूं कि जिन सीढ़ियों पर चढ़कर शिखर पर पहुंचें उन्हें लात न मारें। 

सेशन में कुमार विश्वास के साथ मौजूद सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा, हमारी पार्टी लोकतांत्रिक है यहां सबकी राजनीति है। अखिलेश मुख्यमंत्री हैं, इससे पहले अध्यक्ष भी थे। नेता जी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जो भी फैसले हैं उसमें सबकी राय ली जा रही है।
विज्ञापन


अखिलेश और शिवपाल के बीच संवादहीनता के बारे में शिवपाल ने कहा, हम हमेशा में मुख्यमंत्री के संपर्क में रहे हैं।  उन्होंने कहा, हमारी लगातार बैठक होती रही है। सीएम हमारे भतीजे हैं, वह छोटे हैं वैसे उन्हें हमारे पास आना चाहिए लेकिन वो किसी काम के लिए बुलाएंगे तो हम उनके पास चले जाएंगे। वहीं परिवार में सबकुछ ठीक होने के सवाल पर शिवपाल ने कहा क‌ि अब परिवार में कोई झगड़ा नहीं, मोदीजी ने नोटबंदी करके सारा झगड़ा खत्म कर दिया। 

आ‌म‌िर के मां-बाप नहीं चाहते थे वे बनें एक्टर

आमिर खान - फोटो : amar ujala
संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे फिल्म अभिनेता आमिर खान ने बताया कि वह कभी एक्टिंग स्कूल नहीं गए। उन्होंने कहा, मैंने एक्टिंग सीखी नहीं। मैं जिस माहौल में पला-बढ़ा वहां फिल्मी माहौल था। मेरे चाचा नासिर हुसैन साहब फिल्मों से जुड़े थे। मैंने धर्मेंद्र और अमिताभ को देखकर एक्टिंग सीखी।

उन्होंने बताया, मैं जब छोटा था शूटिंग पर गया तब सात आठ साल का था। चाचा की फिल्म यादों की बारात में मुझे बतौर बाल-कलाकार एक्टिंग करनी थी। मैं तब सेट देखकर ही घबरा जाता था। मुझे सेट वगैरह सब बड़ा लगता था। शूटिंग के दौरान हमें बस पैकअप का इंतजार रहता था कि कब जाकर हम क्रिकेट खेलें। उन्होंने बताया क‌ि जो फ‌िल्म उनके द‌िल को छू जाती है उसी के ल‌िए हां करते हैं। उन्होंने ये भी बताया क‌ि वह ‌‌‌फ‌िल्मी पर‌िवार से हैं पर उनके घरवाले नहीं चाहते थे एक्टर बनें।

दंगल फिल्म के बारे में आमिर ने बताया कि हरियाणवी सीखने में उन्हें चार महीने लगे। आमिर के साथ उनकी फिल्म की कलाकार शाजिया और फातिमा भी मौजूद रहीं। आमिर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान के अनुभव भी साझा किए। 

वरुण गांधी ने बताया ‌क्या है सबसे बड़ी चुनौती

वरुण गांधी - फोटो : amar ujala
भाजपा नेता वरुण गांधी ने अमर उजााला संवाद 2016 में कहा कि व्यवस्था परिवर्तन जनता और नेता को मिलकर लाना होगा। जनता ने हमें चुनकर भेजा है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी ज्यादा है। 

भाजपा नेता वरुण गांधी ने डिजिटल इंडिया का महत्व बताते हुए कहा कि मैं गुजरात में 2000 में आए भूकंप और नेपाल में आए भूकंप में तुलना करके बता सकता हूं, कि अगर 2000 में तकनीक होती तो वहां इतना विनाश न होता। नेपाल में भूकंप आया तो तकनीक की मौजूदगी से सेटेलाइट से तस्वीरें देखकर मुश्किल में फंसे लोगों की मदद की और मात्र दो दिन में 17 मिलियन डॉलर पी‌ड‌ितों की मदद के ‌लिए इकट्ठा किए।

भाजपा नेता वरुण गांधी ने अमर उजाला संवाद 2016 में कहा कि  आज सबसे बड़ी चुनौती यही है कि गरीब घर के नौजवानों को ‌स‌िस्टम से जोड़ना सबसे बड़ी चुनौती है।  
 

बोलीं शीला, स‌िर्फ मेट्रो लाना व‌िकास नहीं

कार्यक्रम में शीला दीक्ष‌ित
अमर उजाला संवाद में अमर उजाला की मेहमान बनीं शीला दीक्ष‌ित से जब यूपी के बदलते आयाम के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था, यूपी देश का आला राज्य था। 27 साल में यूपी बेहाल हो गया है। बिजली, सड़कें ठीक नहीं हैं। एक शहर से दूसरे शहर जाने में काफी दिक्कत है। लॉ एंड ऑर्डर खराब हैं। अब कोई यहां नहीं आना चाहता बल्कि यहां के लोग बाहर जाते हैं। उन्होंने कहा क‌ि स‌िर्फ मेट्रो बनाना, सा‌इक‌िल बांटना और लैपटॉप बांटना ही व‌िकास नहीं जब तक लोगों को व‌िकास महसूस न हो।

संवाद सेशन की शुरुआत में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने संवाद- 2016 में अपने बेलौस बल्लेबाजी के बारे में और ट्विटर पर अपनी मौजूदगी पर पूछे गए सवालों पर अपने अंदाज में ही जवाब दिया।

लखनऊ से बदलते आयाम पर उन्होंने यहां से जुड़े अपने अनुभव बताएं। उन्होंने कहा कि  लखनऊ में शीश महल के लिए खेलते समय मेरे एक दोस्त ज्ञानेन्द्र पाण्डेय के बारे में कहा कि उन्होंने एक स्कूटर खरीदा और उसे चलाने के लिए एक ड्राइवर रखा। ये शायद लखनऊ में ही हो सकता है।

सहवाग ने अपने कॅरिअर के शुरूआती दिनों में महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से तुलना किए जाने पर कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा कि एक दिन मैं सचिन के साथ खेलूंगा और जब मैंने खेला तो लोग मेरे खेल की उनके खेल से तुलना करने लगे। मैंने तभी सोचा कि मैं दूसरा सचिन नहीं, पहला सहवाग बनूंगा।

चाचा, अंकल साथ न हों पर जनता साथ होनी चाह‌िए

अख‌िलेश यादव
अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में यूपी के सीएम अख‌िलेश यादव पहुंचे। उन्होंने भारत से बाहर रह रहे लोगों के मैसेज सुने और कहा क‌ि खुशी है क‌ि प्रदेश की तरक्की की चर्चा दूर-दूर तक है। उन्होंने कहा क‌ि हमने जो एक्सप्रेस-वे बनाया है उस पर बहस हो सकती है लेकिन वो तरक्की और खुशहाली लाएगा।

अख‌िलेश ने कहा, जिसे प्रधानमंत्री बनना है वो यूपी आए। यहां आकर काम करे। पारिवारिक झगड़े पर कहा क‌ि पूरा उत्तर प्रदेश हमारा परिवार है। करीबियों का ‌पत्ता कटने पर कहा कि 80 फीसदी समर्थक हैं। चाचा साथ न हों अंकल साथ न हों लेकिन जनता साथ होनी चाहिए।

मोदी ने आरबीआई गवर्नर को बनाया नौकर

जत‌िन प्रसाद - फोटो : amar ujala
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद ने नोटबंदी पर प्रधानमंत्री मोदी की जमकर आलोचना की और नोटबंदी को गरीबों के घरों पर डाला गया डाका बताया। अमर उजाला के संवाद- 2016 कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि  मोदी जी ने अपनी सनक से पूरे देश के लोगों को लाइन में लगा दिया।

उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने कितने पैसे किस बैंक को दिए। जतिन ने कहा कि मोदी ने आरबीआई के गवर्नर को अपने घर का नौकर बना लिया। उन्होंने रघुराम राजन जो कि अपनी बात को निष्पक्षता से रखता था उसे हटा दिया।

जतिन प्रसाद ने कहा कि  यूपी सरकार की तो निंदा की पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने काफी कुछ बदलने की कोशिश की लेकिन उन्हें कभी चाचा ने काम करने नहीं दिया। कभी किसी ने। उन्हेेंने अखिलेश यादव को पिंजरे में बंद पक्षी से की।
विज्ञापन

देखें क्या बोले मनोज ‌त‌िवारी

स‌िनेमा की घर वापसी सेशन में कलाकार - फोटो : amar ujala
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में सिनेमा की घर वापसी सेशन में भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने कहा, यूपी के सीएम अखिलेश लैपटॉप बांटने की बात करते हैं लेकिन उसे यूज करने की बात नहीं करते। वह लोगों के डिजिटल होने की बात करते हैं लेकिन कैशलैस इकोनॉमी का विरोध करते हैं।  

वहीं क्वीन फेम राजकुमार राव ने कहा कि यूपी में शूटिंग हमेशा अच्छा अनुभव रहता है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में अर्बन टच के साथ छोटी गलियां भी हैं जिससे हर तरह की लोकेशन मिल जाती है। इस सेशन के साथ मराठी फिल्म अभिनेत्री ऊषा जाधव भी मौजूद रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें