अक्षय कुमार ने कहा कि हमारी आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में रियल एक्शन सीन हुए हैं। हमने वीएफएक्स का सहारा नहीं लिया। ऐसा इसलिए हो पाया क्योंकि टाइगर श्राफ की फिटनेस जबर्दस्त है। उनमें एनजी लेवल जबर्दस्त है।
लखनऊ में क्या अच्छा
टाइगर श्राफ बोले कि मुझे यहां के टुंडे कबाबी पसंद हैं। अक्षय कुमार बोले कि मैं यहां पांच-छ फिल्में कर चुका हैं। यहां का खाना और कल्चर दोनों अच्छा है।
बिना वीएफएक्स के शूट हुई फिल्म
अक्षय कुमार ने कहा यह एक ऐसी फिल्म है जिसे करते हुए हमने वीएफएक्स प्रयोग नहीं किया। टाइगर श्राफ मुझसे भी ज्यादा एक्टिव रहता। अक्षय बोले मेरी उम्र टाइगर से डबल है लेकिन उससे बहुत कुछ सीखने को मिला।
टाइगर दो घंटे शरीर का सूरज की रोशनी में बैठते हैं
अक्षय कुमार ने टाइगर श्राफ के लिए कहा कि उनका फिटनेस लेवल जबर्दस्त है। वह सुबह रोज दो घंटे बिना टीशर्ट के बैठते हैं। बिटामिन डी सीधे वह अपने शरीर में लेते हैं।