सीएम योगी से मिले वेदम वर्ल्ड स्कूल के बच्चे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से बात की। उनके नाम और कक्षा के बारे में पूछा। उन्हें आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने कहा कि हम स्कूल का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने का मौका दिया। हमने कभी नहीं सोचा था कि हमें प्रदेश के उन मुखिया से मिलने का मौका मिलेगा जो पूरे प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं।
सीएम योगी से मिले वेदम वर्ल्ड स्कूल के बच्चे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
78 वर्षों की शानदार यात्रा के लिए अमर उजाला को बधाई
सीएम योगी ने 78 वर्षों की शानदार यात्रा के लिए अमर उजाला को बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अमर उजाला ने वर्तमान की चुनौतियों के साथ अपने आप को तैयार किया है।
सीएम योगी से मिले वेदम वर्ल्ड स्कूल के बच्चे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संवेदनशील रिपोर्ट ही मीडिया को विश्वसनीय बनाती है
सीएम योगी ने कहा कि एक भी सनसनी भरी खबर कहां आग लगा दे, क्या कुछ कर दे, उसका भरोसा नहीं। हम इस बात के लिए कतई तैयार नहीं हैं कि यूपी में फिर से कर्फ्यू लगे, दंगों की शुरुआत हो और किसी प्रकार की अराजकता की छूट किसी को मिले। ऐसे में संवेदनशील रिपोर्ट ही मीडिया को विश्वसनीय बनाती है। अमर उजाला को उसकी 78 वर्षों की शानदार यात्रा के लिए बधाई देता हूं कि उसने विश्वसनीयता पर खरा उतरने का प्रयास किया है।