राजधानी लखनऊ के चौक के घंटाघर पर आज पतंग महोत्सव मनाया जा रहा है। अमर उजाला मकर संक्रांति और लोहड़ी के मौके पर नगर निगम के सहयोग से इस महोत्सव का आयोजन कर रहा है।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कार्यक्रम में पहुंचे और पतंग उड़ाई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। डिप्टी सीएम ने कहा कि अमर उजाला हमेशा से ही सामाजिक व सांस्कृतिक समारोहों में बढ़-चढ़कर भाग लेता है और हमारी परंपराओं और मान्यताओं को आगे बढ़ाने का काम करता है। उन्होंने इस मौके पर सभी को मकर संक्रांति और लोहड़ी की बधाई दी।
आयोजन में बच्चे मुफ्त झूले का भी लुत्फ ले रहे हैं।