फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 4 अक्टूबर को, टॉपर्स को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

Sat, 30 Sep 2017 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद के वर्ष 2016-17 के मेधावियों को ‘अमर उजाला’ द्वारा 4 अक्तूबर को आयोजित समारोह में सम्मानित करेंगे। यह समारोह गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा।
विज्ञापन


इसके लिए प्रदेश भर के मेधावी 3 अक्तूबर से ही पहुंचना शुरू हो जाएंगे। इन मेधावियों को मेट्रो में सवारी का लुत्फ उठाने का मौका भी मिलेगा। इस दौरान राज्य सरकार के मंत्री और शासन व प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

‘अमर उजाला’ परिवार हर साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप करने वाले मेधावियों को सम्मानित करता है। इस कड़ी में इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश की मेरिट सूची में पहले 10 स्थान पर रहने वाले मेधावियों के साथ हर जिले में पहला स्थान पाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


सम्मान समारोह में प्रदेश के सभी 75 जिलों के मेधावियों को बुलाया गया है। ये मेधावी तीन अक्तूबर को राजधानी आ जाएंगे। यहां चिनहट में गंगा विहार स्थित रानी लक्ष्मी बाई स्कूल में इनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। पर्यटन विभाग के सहयोग से मेधावियों को लखनऊ दर्शन कराया जाएगा। इस दौरान इन्हें लखनऊ मेट्रो में सफर का लुत्फ उठाने का मौका भी मिलेगा। 3 अक्तूबर को रात्रि विश्राम के बाद ये मेधावी 4 अक्तूबर की सुबह आठ बजे समारोह स्थल पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें