फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला कृषिका: किसानों को समृद्धि का मंत्र देंगे सीएम, प्रगतिशील कृषकों का होगा सम्मान, आयोजन आज

Mon, 09 Dec 2024 07:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Amar Ujala Krishika:अमर उजाला कृषिका का आयोजन आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह दस बजे से होगा। सीएम योगी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 
 
विज्ञापन
अमर उजाला कृषिका। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला ने प्रदेश के किसानों का उत्साहवर्धन और नई तकनीक के प्रति जागरुक करने के लिए नई रणनीति अपनाई है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कृषिकाः खेती से समृद्धि की ओर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। वह किसानों को स्वावलंबी और समृद्ध बनने का मंत्र देंगे। इस दौरान बेहतर खेती करने वाले अलग- अलग जिले के 50 से अधिक किसानों का सम्मान होगा।

विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से कृषिकाः खेती से समृद्धि की ओर कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। वह किसानों से सफलता की कहानियां सुनेंगे और सफल किसानों को सम्मानित भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता मौजूद रहेंगे।

कई विवि के कुलपति रहेंगे मौजूद

 इस दौरान आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डा. बिजेंद्र सिंह एवं चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डा.आनंद कुमार और राज्य कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डा. संजय सिंह भी संबोधित करेंगे। इस दौरान प्राकृतिक खेती, गौ आधारित खेती, पराली प्रबंधन, औद्यानिक खेती, विपणन एवं विदेश व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अपनाई जाने वाली तकनीक और सावधानियों, कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप शुरू करने के तरीके आदि के बारे में भी संबंधित विधा के विशेषज्ञ जानकारी देंगे। सीमैप के विशेषज्ञ डा. संजय कुमार औषधीय खेती के तरीके भी बताएंगे।
विज्ञापन

तकनीक व उत्पाद का होगा प्रदर्शन

अमर उजाला की ओर से कृषिकाः खेती से समृद्धि की ओर कार्यक्रम में तरह- तरह के स्टाल भी लगाए जाएंगे। यह स्टाल कृषि तकनीक और उत्पाद से संबंधित होंगे। मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रीगण इन स्टालों का निरीक्षण कर उत्साहवर्धन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें