राजधानी के बच्चों को अपनी मां के प्रति प्रेम का इजहार करने का मौका ‘अमर उजाला’ दे रहा है अपनी मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत। मदर्स डे पर शनिवार को गोमती नगर के डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में आयोजित ड्राइंग कॉम्पीटिशन में बच्चे ‘मां’ थीम पर अपनी भावनाओं का इजहार चित्रों से करेंगे। सुबह सात बजे से शुरू प्रतियोगिता में कक्षा तीन से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इसके विजेताओं को ‘अमर उजाला’ की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा।
मदर्स डे पर चित्र बनाते बच्चे
- फोटो : अमर उजला
मां का प्यार ही मेरा संसार है। इसी बात को प्रतियोगिता में तमाम बच्चों ने अपने अपने ढंग से तस्वीरों में उतारा।