फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह ने अमर सिंह को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय महासचिव

Tue, 20 Sep 2016 05:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम का अमर प्रेम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अख‌िलेश यादव भले ही खुले तौर पर अमर स‌िंह को पार्टी और पर‌िवार के बीच कलह की जड़ बता रहे हों लेक‌िन अमर स‌िंह के ल‌िए मुलायम स‌िंह का प्रेम कम होते नहीं द‌िख रहा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम स‌िंह यादव ने  अमर स‌िंह को पार्टी का राष्ट्रीय महासच‌िव बना द‌िया है। अमर को ये बड़ी ज‌िम्मेदारी चुनाव को देखते हुए दी गई है।
विज्ञापन

बता दें क‌ि हाल में समाजवादी पार्टी में हुए महासंग्राम के ल‌िए पार्टी के कई लोगों ने अमर स‌िंह को खुले तौर पर दोषी ठहराया था। सीएम ने कहा था क‌ि अगर बाहरी लोग दखल देंगे तो पार्टी कैसे चलेगी।

एक चैनल को द‌िए गए इंटरव्यू में अख‌िलेश ने ये तक कहा था क‌ि वह उन्हें अब ‘अंकल’ नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा था क‌ि अपने और नेताजी के बीच वह क‌िसी बाहरी को नहीं आने देंगे और बाहरी से उनका इशारा सीधी तौर पर अमर स‌िंह पर था।
विज्ञापन


इतना ही नहीं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामगोपाल यादव ने भी कहा था क‌ि अमर स‌िंह पार्टी को बर्बाद कर देना चाहते हैं। वहीं शिवपाल यादव ने अमर सिंह का बचाव किया था और कहा था कि अमर ‌कभी भी झगड़ा नहीं लगा सकते। मुझे उन पर पूरा भरोसा है, वो कभी भी हमारे परिवार का नुकसान नहीं कर सकते।
विज्ञापन

न‌िपटारा होते ही मुलायम को याद आए थे अमर स‌िंह

मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
अख‌िलेश ने कहा था, मैंने और नेताजी ने बाहर वालों को बाहर करने का फैसला ‌ल‌िया है वहीं पार्टी और पर‌िवार का झगड़ा न‌िपटते ही मुलायम को अमर स‌िंह याद आने लगे थे।

मुलायम ने कहा था कि अमर सिंह ने उनका हमेशा ही साथ दिया है। यहां तक कि एक केस में उन्हें जेल भेजने तक की तैयारी है, लेकिन इस मामले में अमर सिंह ने ही पैरवी की। उन्होंने कहा कि अमर सिंह को उन्होंने क्या दिया? फिर बताया कि उन्हें राज्यसभा भेजा वो तो कोई भी कर सकता था।

इसके बाद उन्होंने अमर स‌िंह को पार्टी में बड़ी ज‌िम्मेदारी सौंप दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें