फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बीमार आदमी' कहने पर अमर सिंह का पलटवार, कहा- क्या मानसिक बीमारी का इलाज है?

Wed, 01 Aug 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अमर सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर द्वारा खुद को बीमार आदमी बताए जाने पर अमर सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मेरी बीमारी का तो इलाज है, लेकिन क्या मानसिक बीमारी का इलाज है?

विज्ञापन


आपको बता दें कि लखनऊ में आयोजित निवेश शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बयान में अमर सिंह का जिक्र कर दिया था। जिसके बाद से अमर सिंह फिर से राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अगर नीयत साफ हो तो उद्योगपतियों के साथ खड़े होने में कोई मुश्किल नहीं है। नेता उद्योगपतियों से पर्दे के पीछे तो मिलते हैं लेकिन लोगों के सामने उनके (उद्योगपतियों) साथ खड़े होने से डरते हैं। (उन्होंने सामने बैठे अमर सिंह की तरफ इशारा करते हुए कहा) ये अमर सिंह यहां बैठे हुए हैं। ये सबकी हिस्ट्री निकाल देंगे।
विज्ञापन


जिस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा था कि पीएम मोदी एक बीमार आदमी को गवाह बना रहे हैं। जिस पर अमर सिंह ने ट्वीट कर पलटवार किया। अमर सिंह ने लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को समर्थन देने की बात कही है। वो खुले मंच से सपा पर हमले और मोदी की तारीफ कर रहे हैं। निवेश शिलान्यास समारोह में भी अमर सिंह भगवा कुर्ता पहनकर मौजूद रहे थे। जिस पर उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें