रामगोपाल यादव की पार्टी में वापसी के बाद प्रतिक्रियाएं मिलनी शुरू हो गई हैं। इस मामले में अमर सिंह ने कहा कि ये नेताजी की पार्टी हैं वह अपनी मर्जी से किसी को भी निकाल या वापस ले सकते हैं। नेताजी बड़े दिलवाले हैं वह पार्टी के बाप हैं उनके फैसले को कौन चुनौती दे सकता है।
उन्होंने कहा कि रामगोपाल ने कहा था अमर सिंह को पार्टी से निकाल दिया जाएगा। मैं एक बार निकाला जा चुका हूं, दोबारा निष्कासन के लिए तैयार हूं। रामगोपाल इनसाइडर हैं वह हमेशा इनसाइडर ही रहेंगे और मैं आउट साइडर हूं, आउट साइडर रहूंगा।
अमर सिंह ने ये भी कहा कि मैं राजनीति में रहूं या न रहूं, पार्टी में रहूं या न रहूं लेकिन मुलायम सिंह को कभी नहीं छोड़ सकता।