फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह का निधन: आखिरी वीडियो संदेश में बोले थे 'टाइगर अभी जिंदा है'

Sat, 01 Aug 2020 05:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अमर सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी से राज्य सभा सदस्य रहे अमर सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वह पिछले करीब छह महीने से सिंगापुर में इलाज करवा रहे थे। मार्च में उनके निधन की अफवाह उड़ी थी जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए वीडियो रिलीज किया था और कहा था कि 'टाइगर अभी जिंदा है।'

विज्ञापन


वीडियो जारी कर अपने चिर परिचित अंदाज में अमर सिंह ने कहा था, 'सिंगापुर से मैं अमर सिंह बोल रहा हूं। मैं बीमार हूं, त्रस्त हूं लेकिन संत्रस्त (डरा) नहीं हूं। हिम्मत बाकी है, जोश बाकी है, होश भी बाकी है। हमारे शुभचिंतक और मित्रों ने ये अफवाह बहुत तेजी से फैलाई कि मुझे यमराज ने अपने पास बुला लिया है। यह बिल्कुल भी सच नहीं है। मेरा इलाज चल रहा है।'

उन्होंने आगे कहा था कि 'मां भगवती की इच्छा हुई तो अपनी शल्य चिकित्सा के उपरांत शीघ्र-अतिशीघ्र वापस लौटूंगा। मैं जैसा भी हूं... अच्छा हूं, बुरा हूं... आपका हूं। मैंने अपनी चिरपरिचित शैली, प्रथा और परंपरा के अनुकूल जीवन जिया है, इसी तरह आगे भी जीता रहूंगा।'
विज्ञापन


विज्ञापन

बोले थे, मेरी मृत्यु की कामना करना छोड़ें

अमर सिंह ने कहा था कि हमारे जो मित्र मेरी मृत्यु की कामना कर रहे हैं, वह यह कामना छोड़ें। मृत्यु हर दम हमारे द्वार को खटखटाती है। झांसी में एक बार हवाई जहाज से गिर गया था तो भी यमराज ने मुझे स्वीकार नहीं किया। 10 साल पहले गुर्दे का प्रत्यारोपण हुआ तो भी वापस लौट कर आया। 12-13 दिनों तक मिडिल ईस्ट में वेंटिलेटर पर मौत से लड़कर आ गया।

उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले इस बार तो बिल्कुल स्वस्थ हूं, बिल्कुल सचेतन हूं। डॉक्टरों का कहना है कि मेरा मस्तिष्क किसी 10 साल के बच्चे से भी ज्यादा उर्वरक है। हमारे जो भी शुभेच्छु मेरी मौत की खबर फैला रहे हैं। उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें