फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुलायम प्रेम' के कारण फिर खिंचे चले आए अमर सिंह!

Sat, 28 Mar 2015 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद अमर सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर उनकी सेहत का हाल पूछा। वे दोपहर बाद विक्रमादित्य मार्ग स्थित मुलायम के आवास पर पहुंचे और करीब 45 मिनट उनके साथ रहे।
विज्ञापन


अमर सिंह गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भी मुलायम से मिलने गए थे।

शुक्रवार को हुई इस मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं क्योंकि मुलायम ने गत 23 मार्च को ही यहां सपा मुख्यालय में सभागार के उद्घाटन समारोह में अमर सिंह की तारीफ की थी।
विज्ञापन


इसके बाद अमर सिंह के आने को कुछ लोग राजनीतिक संकेत के तौर पर देख रहे हैं।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान और उसके बाद भी कई बार ऐसी अटकलें उड़ीं कि अमर सिंह फिर से सपा में शामिल हो सकते हैं।

हालांकि, राज्यसभा चुनाव में उन्हें उम्मीदवार न बनाए जाने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें