फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल का इशारा, सपा में शामिल होंगे अमर सिंह!

Sun, 03 May 2015 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने यूपी की फरेंदा विधानसभा उपचुनाव में सपा की जीत के बाद रविवार को पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद अमर सिंह के सपा में शामिल होने की अटकलों को एक बार पंख लगा दिए। दरअसल, अमर सिंह के सपा में शामिल होने की अटकलें लंबे समय से लग रही हैं।
विज्ञापन


सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पार्टी के मंच से उनकी प्रशंसा भी कर चुके हैं। पिछले दिनों लखनऊ आने पर उनकी मुलायम और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात हुई थी।

वे शिवपाल के घर भी गए थे। शिवपाल से पूछा गया कि क्या अमर सिंह सपा या जनता परिवार में शामिल हो रहे हैं? इस पर उन्होंने सीधे तौर पर जवाब नहीं दिया।

कहा, अमर सिंह जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बारे में बताएंगे? तो क्या उनका आना तय हो गया है? शिवपाल ने फिर पहले वाला ही जवाब दोहरा दिया।
Trending Videos

विधानसभा चुनाव में नंबर चार पर होगी भाजपा

शिवपाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के झूठे वादों की पोल जनता में खुल गई है।

सपा ने जहां अपने काम के आधार पर फरेंदा उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की है, वहीं नरेंद्र मोदी के झूठे वादों के कारण भाजपा नंबर 3 पर पहुंच गई है। उन्होंने दावा किया कि बिहार और यूपी के विधानसभा चुनावों में भाजपा नंबर 4 पर पहुंच जाएगी।

फरेंदा में सपा की जीत के बाद शिवपाल रविवार को सपा मुख्यालय में पत्रकारों से मुखातिब थे। कांग्रेस प्रत्याशी को अच्छे वोट मिलने पर उन्होंने कहा कि उन्हें बसपा के चुनाव न लड़ने का लाभ मिला।
विज्ञापन

जनता परिवार के विलय में देरी नहीं

शिवपाल ने कहा, जनता परिवार ने नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को नेता चुन लिया है। जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी। विलय में देरी नहीं है।

केंद्र ने नहीं दी एक पैसे की मदद
शिवपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार बेमौसम बारिश और ओलों से प्रभावित किसानों की युद्ध स्तर पर मदद कर रही है। सरकार ने 1135 करोड़ रुपये जारी किए हैं। केंद्र ने किसानों की मदद के लिए अभी तक एक पैसा नहीं दिया।

मंत्री के नाम पर फोन का सत्यापन करें अफसर
शिवपाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री या किसी मंत्री के नाम पर फर्जी फोन का अफसरों को सत्यापन करना चाहिए। फर्जीवाड़ा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें