फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या का आरोपी अमनमणि समेत सात सपा से निष्कासित

Fri, 24 Feb 2017 10:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अ‌मनमणि त्रिपाठी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने पत्नी की हत्या के आरोपी अ‌मनमणि त्रिपाठी सहित सात को पार्टी से निष्कासित कर दिया। अमनमणि को यूपी चुनाव के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ‌द्वारा जारी की गई सूची में महाराजगंज के नौतनवां से सपा का टिकट दिया गया था। उससे पहले ही अमनमणि के खिलाफ पत्नी सारा की हत्या का मुकदमा दर्ज हो चुका था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी का अध्यक्ष बनने के बाद उसका टिकट काटकर कौशल किशोर सिंह को प्रत्याशी बनाया था और उसे मैदान से हटने का निर्देश दिया। इसके बाद भी वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहा था।

अमनमणि की पत्नी सारा की मां ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर उस पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए उम्मीदवारी रद्द करने की गुहार लगाई थी।

अमनमणि के साथ उसके सहयोगियों पूर्व विधायक श्याम नारायण त्रिपाठी, सुधीर त्रिपाठी, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अजीतमणि त्रिपाठी, राजेश्वरमणि त्रिपाठी, जमाल अहमद और गुड्डू खान को समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें