फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दौड़ में अमन, अभिनव, रोहिणी और अंशिका अव्वल

Sun, 07 Dec 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
योग मुद्रा का प्रदर्शन करते विद्यार्थी। 
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ स्कूल गेम्स के अंतिम दिन शनिवार को योग और एथलेटिक्स के मुकाबले हुए। योग प्रतियोगिता में 15 स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। एथलेटिक्स में 12 स्कूलों के खिलाड़ी शामिल हुए। चौक स्टेडियम में 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ के साथ शॉट पुट और जैवलिन थ्रो के मुकाबले हुए। इनमें अमन यादव, अभिनव सिंह ने धमाकेदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अंडर-19 में अमन 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में अव्वल रहे। अंडर-14 में अभिनव सिंह ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका अंडर-19 में रोहिणी वर्मा ने 100 व 200 मीटर, अंशिका यादव ने 400 व 1500 मीटर में प्रथम स्थान पाया। अंडर-17 में वर्षा 100 व 200 मीटर दौड़ में अव्वल रही। अंडर-14 की 100, 200 मीटर में अंशिका चौरसिया और 400 मीटर व 800 मीटर में अनुप्या सिंह ने बाजी मारी।

आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख मनोज ने वपुरस्कृत किया। समापन समारोह में मिलेनियम स्कूल, गांधी विद्यालय, कर्नल एसएन मिश्रा स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, लखनऊ पब्लिक स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ, रामादीन इंटर कॉलेज, स्टडी हॉल और क्राइस्ट चर्च सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी मौजूद रहे। संयोजक अनुज तिवारी ने धन्यवाद दिया।

योग मुद्रा का प्रदर्शन करते विद्यार्थी। 

योग मुद्रा का प्रदर्शन करते विद्यार्थी। 

योग मुद्रा का प्रदर्शन करते विद्यार्थी। 

योग मुद्रा का प्रदर्शन करते विद्यार्थी। 

योग मुद्रा का प्रदर्शन करते विद्यार्थी। 

योग मुद्रा का प्रदर्शन करते विद्यार्थी। 

योग मुद्रा का प्रदर्शन करते विद्यार्थी। 

योग मुद्रा का प्रदर्शन करते विद्यार्थी। 

योग मुद्रा का प्रदर्शन करते विद्यार्थी। 

योग मुद्रा का प्रदर्शन करते विद्यार्थी। 

योग मुद्रा का प्रदर्शन करते विद्यार्थी। 

योग मुद्रा का प्रदर्शन करते विद्यार्थी। 

योग मुद्रा का प्रदर्शन करते विद्यार्थी। 

योग मुद्रा का प्रदर्शन करते विद्यार्थी। 

योग मुद्रा का प्रदर्शन करते विद्यार्थी। 

योग मुद्रा का प्रदर्शन करते विद्यार्थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें