फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बढ़े रोजगार के अवसर

Sun, 07 Dec 2025 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए टेलीकॉम कंपनी में रोजगार के अवसर हैं। विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल की पहल पर हाई-टेक्स्टनेक्स्ट इंजीनियरिंग एंड टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड ने इंजीनियरिंग विषय से जुड़े विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है।ये कंपनी देशभर में टेलीकॉम सर्वे, इंस्टॉलेशन, कमीशनिंग, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी और अन्य तकनीकी सेवाएं देती हैं। ऐसे में विद्यार्थी देश के किसी भी हिस्से में काम कर सकता है। कंपनी की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह फुल-टाइम पद है जिसमें शुरुआती तीन महीने प्रशिक्षण अवधि शामिल है। 2000 युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। इस दौरान शैक्षणिक योग्यता के अनुसार लगभग 11,000 से 17,000 प्रतिमाह तक का मानदेय, आवास सुविधा तथा कुछ पदों पर यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा। तीन माह के प्रशिक्षण के बाद 2000 में से चयनित 50 फीसदी उम्मीदवारों के वेतन में प्रदर्शन के आधार पर लगभग 50 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है। वार्षिक पैकेज 3 से 4 लाख तक निर्धारित किया गया है। चयन के बाद एक वर्ष का बांड साइन करना होगा। यह अवसर केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें