फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जलभराव, गंदगी से जूझ रहे लोगों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबग्गा। लालजी टंडन वार्ड में अंधे की चौकी से कसमंडी जाने वाली सड़क पर लंबे समय से जलभराव, गंदगी से जूझ रहे लोगों ने बृहस्पतिवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन (दशहरी) के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया। समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
विज्ञापन

जल निकासी की व्यवस्था न होने से यह सड़क बदहाल हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो वर्षों से परेशानी बनी हुई है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन (दशहरी) के अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। धरनास्थल पर पहुंचे पार्षद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र लोधी व नगर निगम जोन छह के जेई रमन सिंह ने बताया कि नाला बनाया जा रहा है, जिसका काम जल्द पूरा हो जाएगा। इसके बाद लोक निर्माण विभाग पुलिया और सड़क बनवाएगा। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन भी दिया। मांगें पूरी होने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें