विधि प्रकोष्ठ में प्रशांत अटल, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ में अनिल मिश्रा, व्यावसायिक प्रकोष्ठ में ओमप्रकाश गोयल, चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ. एलएस ओझा, आर्थिक प्रकोष्ठ में नवल टंडन, व्यापार प्रकोष्ठ में एक बार फिर विनीत अग्रवाल शारदा, सहकारिता प्रकोष्ठ में आरपी कुशवाहा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में कर्नल दयाशंकर दुबे को संयोजक नियुक्त किया गया है।
बुनकर प्रकोष्ठ में आरडी पाल, शिक्षक प्रकोष्ठ में डॉ. रंजन शर्मा, मछुआरा प्रकोष्ठ में कन्हैयालाल निषाद, भारतीय निकाय प्रकोष्ठ में पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, पंचायत प्रकोष्ठ में रमेश सिंह, एनजीओ प्रकोष्ठ में अशोक नागर, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ में पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री बालचंद्र मिश्रा और लघु उद्योग प्रकोष्ठ में पूर्व विधायक विद्यासगर गुप्त के पुत्र अमित गुप्ता को संयोजक नियुक्त किया गया है।
जिला कार्यालय निर्माण प्रकल्प में पूर्व विधायक श्यामनंदन सिंह, कार्यालय आधुनिकीकरण प्रकल्प में सुरेश सिंह, ग्रंथालय निर्माण में राममिलन राम, स्वच्छता अभियान में सत्येंद्र मिश्रा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ में रचना अग्रवाल, नमामि गंगे में कृष्ण दीक्षित बडे़, राष्ट्रीय सदस्यता अभियान में जमुना प्रसाद चतुर्वेदी, राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान में पूर्व प्रदेश पदाधिकारी विभूति नारायण सिंह और राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान प्रकल्प में श्रीचंद्र शर्मा संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
भाजपा ने पूर्व क्षेत्र संगठन मंत्रियों को भी जिम्मेदारी सौंप दी है। इन्हें पिछले दिनों क्षेत्रों की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया था। इनमें शिवकुमार पाठक को प्रकोष्ठों का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। अशोक तिवारी को विभाग और प्रकल्पों का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। बृज बहादुर को पिछड़ा एवं किसान मोर्चा का प्रभारी तथा ओमप्रकाश श्रीवास्तव को अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश सह प्रभारी बनाया गया है।