फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलोक ने आईएएस एसोसिएशन के सचिव की जिम्मेदारी छोड़ी, रंजन को कमान

Wed, 11 Sep 2019 12:49 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रंजन कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नवनियुक्त सचिव आलोक कुमार-तृतीय ने यूपी आईएएस एसोसिएशन के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। सचिव लोक निर्माण रंजन कुमार को एसोसिएशन का नया सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन


एसोसिएशन से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव कार्यालय से जुड़े अधिकारी एसोसिएशन के पदेन दायित्व से मुक्त रहते हैं। परंपरा में वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी को एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाए जाने की परंपरा है। लेकिन यदि संबंधित अधिकारी मुख्य सचिव के पद पर है तो वरिष्ठता में उसके बाद वाले अधिकारी को यह जिम्मेदारी दे दी जाती है। 

इसी तरह यदि मुख्य सचिव के प्रमुख स्टाफ ऑफिसर या मुख्यमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत संवर्ग के अधिकारियों से एसोसिएशन की जिम्मेदारी से अलग रहने की अपेक्षा की जाती है, ताकि एसोसिएशन से जुड़े कोई प्रकरण कभी आएं तो वह निरपेक्ष ढंग से अपनी राय दे सकें। 
विज्ञापन


1998 बैच के आईएएस अधिकारी आलोक पिछले सप्ताह ही मुख्यमंत्री के नए सचिव नियुक्त किए गए थे। इसके बाद उन्होंने एसोसिएशन के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। 2000 बैच के आईएएस अधिकारी रंजन अब एसोसिएशन के सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें