फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती को अपराधी और करोड़पतियों से उम्मीद

Thu, 10 Apr 2014 06:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उतरे 16 प्रतिशत उम्मीदवार दागी हैं। इनमें सबसे अधिक दागी बसपा के जबकि सबसे कम सपा के हैं।
विज्ञापन


करोड़पति उम्मीदवारों के मामले में भी बसपा अन्य दलों से आगे है। 11 लोकसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण के तहत 17 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए मैदान में उतरे सभी बसपा प्रत्याशी करोड़पति हैं।

यूपी इलेक्शन वॉच की ओर से सभी प्रत्याशियों द्वारा दाखिल हलफनामों के अध्ययन के बाद जारी रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे चरण में विभिन्न दलों के कुल 150 लोगों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन


इनमें से तीन की ओर से हलफनामे के साथ दिए गए दस्तावेजों की तस्दीक नहीं हो पाई है, जबकि अन्य 147 प्रत्याशियों के दस्तावेजों का अध्ययन करने पर सामने आया है कि इनमें से 24 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

प्रत्याशियों पर हत्या, दुष्कर्म और डकैती के आरोप

इनमें से 18 प्रत्याशियों के खिलाफ पर हत्या, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, डकैती जैसे संगीन मुकदमे हैं।

पार्टीवार स्थिति पर गौर करें तो दूसरे चरण के चुनाव में बसपा के 11 में से 5 (45 प्रतिशत), भाजपा के 11 में से तीन (27 प्रतिशत), आम आदमी पार्टी के 10 में से दो (20 प्रतिशत) प्रत्याशियों पर मुकदमें दर्ज हैं।

पीस पार्टी के 10 में से दो (20 प्रतिशत), सपा के 10 में से एक (10 प्रतिशत) और कांग्रेस के आठ में से दो (25 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने हलफनामा देकर अपने ऊपर आपराधिक मामले होने की बात कही है।

चार निर्वाचन क्षेत्र बने रेड अलर्ट

अमरोहा, खीरी, बरेली और नगीना में कम से कम तीन उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज है। रिपोर्ट में जिन लोकसभा क्षेत्रों में तीन से अधिक दागी उम्मीदवार हैं, उन्हें रेड अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है।

पड़ताल में सामने आया है कि अमरोहा में बसपा, न्यू ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी, पीस पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल व शिवसेना के उम्मीदवार, खीरी के कुल 11 उम्मीदवारों में भाजपा बसपा, सपा, सीपीआई (एमएल) एल और पीस पार्टी के प्रत्याशी बरेली के कुल 13 में से कांग्रेस, बसपा व दो निर्दलीय सहित चार उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले हैं।

इसके अलावा नगीना के 13 उम्मीदवारों में बसपा, आप व बहुजन मुक्ति पार्टी के तीन उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

बसपा के सभी उम्मीदवार करोड़पति

यूपी इलेक्शन वॉच के अध्ययन के अनुसार, दूसरे चरण के कुल 147 में से 52 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

इनमें बसपा के सभी 11 उम्मीदवार करोड़पति हैं। भाजपा के 11 में 10 , सपा के 10 में नौ , कांग्रेस के आठ में सात, आम आदमी पार्टी के 10 में से तीन और 35 निर्दलीय में चार उम्मीदवार करोड़पति हैं।

इस चरण के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 3.78 करोड़ रुपये है।

इन्होने नहीं दिया आयकर विव‌रण

- उम्मीदवारों का पैन व आय संबंधी विवरण।
- 147 प्रत्याशी किए गए अध्ययन में शामिल।
- 47 ने पैन विवरण घोषित नहीं किया।

- 81 (55 प्रतिशत) ने नहीं किया आयकर विवरण घोषित।
- एक करोड़ से अधिक संपत्ति घोषित करने वाले आठ उम्मीदवारों ने अपना आयकर विवरण घोषित नहीं किया।

- 9 उम्मीदवारों ने अपनी वार्षिक आय 20 लाख रुपये घोषित की है।
- 21 उम्मीदवारों ने 15 लाख रुपये की देनदारी घोषित की है।
विज्ञापन

उम्मीदवारों में निरक्षर और पांचवी पास भी

उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता इस प्रकार है। 01 निरक्षर, 11 साक्षर, 03 पांचवीं पास, 13 आठवीं पास, 18 हाईस्कूल, 18 इंटर पास, 28 स्नातक, 26 परा स्नातक, 2 पीएचडी, 18 प्रोफेशनल ग्रेजुएट

दूसरे चरण में 91.2 प्रतिशत पुरुष व 8.8 प्रतिशत महिला प्रत्याशी हैं। 147 में 134 पुरुष और 13 महिला उम्मीदवार हैं।

हत्या के आरोपियों में खीरी से बसपा के अरविंद गिरि और यहीं से भाजपा के उम्मीदवार अजय कुमार के नाम शामिल हैं।

हत्या के प्रयास के आरोपियों में खीरी से सीपीआई (एमएल) एल के कृष्ण अधिकारी, अमरोहा से राष्ट्रीय लोकदल के राकेश टिकैत और नगीना से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार सारिका के नाम शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें