दिव्यांगों को उपकरण देने के नाम पर गबन मामले में प्रदेश सरकार ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर 2012 में ईओडब्ल्यू से जांच कराए जाने के आदेश दिए। ईओडब्ल्यू ने अपनी जांच में शिविर के साथ ही सत्यापन में तहसीलदार कायमगंज व चिकित्सा अधिकारी के हस्ताक्षर भी अभिलेखों में फर्जी पाए थे।
पिछले वर्ष जून माह में ईओडब्ल्यू ने फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली में कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 467, 468, 471 व 120 बी के तहत केस दर्ज कराया था। मार्च माह में इस मामले में जांच पूरी करते हुए ईओडब्ल्यू ने ट्रस्ट की सर्वेसर्वा लुईस खुर्शीद व अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने की अनुमति प्रदेश सरकार से मांगी थी। इस मामले में एक अन्य आरोपी पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद के निजी सचिव प्रत्यूष शुक्ला की मौत हो चुकी है।