मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अत्याधुनिक बस अड्डे (टर्मिनल) आलमबाग का लोकार्पण कर दिया है। अब बुधवार से सबसे पहले आलमबाग बस अड्डे से कुल 145 एसी बसें स्कैनिया, वॉल्वो, जनरथ का संचालन होगा जो अब तक चारबाग से चल रही थी।
यह एसी बसें इलाहाबाद, वाराणसी, दिल्ली, गोरखपुर, देहरादून, जयपुर को रवाना होगी, जिसकी तैयारी पूरी हो गई है। बस का संचालन सुबह छह बजे से शुरू होगा। अब एसी बस में सफर करना तो आलमबाग टर्मिनल आइए।
यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि 37 गोरखपुर, 14 वाराणसी, 94 दिल्ली रूट की एसी बसें अब बुधवार की सुबह से ही आवागमन करेंगी। टर्मिनल का लोकार्पण होने के बाद से आलमबाग डिपो का कार्यालय एवं एसी बस के टिकट बुकिंग काउंटर को चारबाग से शिफ्ट कर दिया गया है।
अब जो यात्री ऑनलाइन एसी बस को टिकट बुक करेंगे तो उनका बोर्डिंग टर्मिनल आलमबाग होगा। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह से एसी बसे आलमबाग टर्मिनल से चलने लगेगी, ऐसे में एडवांस सीट बुक कराने वाले जो यात्री चारबाग पहुंचेंगे तो उनको आलमबाग टर्मिनल तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चारबाग से कुल 1500 बसों का संचालन होता, जिसमें से 750 आलमबाग टर्मिनल शिफ्ट हो जाएंगी। जिनको चार चरण में चारबाग से शिफ्ट किया जाएगा। मंगलवार से एसी बसें शिफ्ट हो चुकी दूसरे चरण में कुछ-कुछ बसें दिल्ली, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, इटावा जाने वाली शिफ्ट होगी।