फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबरी केस: पेशी के लिए लखनऊ रवाना हुए आडवाणी-जोशी, CBI कोर्ट में आज तय होंगे आरोप

Tue, 30 May 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने के मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, उमा भारती, विनय कटियार, मुरली मनोहर जोशी तथा साध्वी ऋतंभरा और विष्णु हरि डालमिया पर मंगलवार को आरोप तय किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस दौरान सभी आरोपियों को सीबीआई के विशेष कोर्ट में हाजिर होना होगा। लखनऊ में कोर्ट में पेशी के लिए लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी अपने घर से निकल चुके हैं।

यहां चल रहे ट्रायल के दौरान पिछले सप्ताह आरोपियों की ओर से हाजिरी माफी की अर्जी दी गई थी, जिसे मंजूर करते हुए अदालत ने इन्हें 30 मई को पेश होने को कहा था।
विज्ञापन


इसी मामले में छह अन्य आरोपियों महंत नृत्य गोपाल दास, महंत राम विलास वेदांती, बैकुंठ लाल शर्मा उर्फ प्रेमजी, चंपत राय बंसल, धर्म दास और सतीश प्रधान पर भी 30 मई को आरोप तय किए जाने हैं।

इन सभी पर बाबरी मस्जिद गिराने का षड्यंत्र और अन्य आरोपों में ट्रायल चलाया जा रहा है। Delhi: Senior BJP leader LK Advani reaches airport to leave for Lucknow. He has to appear before a special CBI court in #Babri case today pic.twitter.com/56QByopxx8 — ANI (@ANI_news) May 30, 2017

  Delhi: Senior BJP leader LK Advani also leaves for Lucknow,he too has to appear before a special CBI court in #Babri case today pic.twitter.com/tvbmT4HzBw — ANI (@ANI_news) May 30, 2017

  Delhi: Senior BJP leader MM Joshi leaves for Lucknow,he has to appear before a special CBI court in #Babri case today pic.twitter.com/zLQvavY2gT — ANI (@ANI_news) May 30, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें