भाजपा ने कहा है कि सपा के विरोध-प्रदर्शन को जनता ने नकार दिया है। प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने भीड़ न जुटने पर तंज कसते हुए सोमवार को कहा कि अपराध के खिलाफ सपा के प्रदर्शन को जनता हास्यास्पद मानती है।
सपा आज मात्र दो माह पुरानी भाजपा की योगी सरकार से सवाल पूछ रही है, जबकि प्रदेश में अपराध की गहरी जड़ों का कारण सपा-बसपा का कुशासन है।
प्रवक्ता ने कहा कि सूबे की सरकार अपराधियों पर कठोरता से प्रहार कर रही है। आज प्रदेश में जाति-धर्म से ऊपर उठकर कानून अपना काम कर रहा है।
सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में जनता को राहत देने के लिए त्वरित व प्रभावी निर्णय लिए जा रहे हैं।
दरअसल, किसान, नौजवान, व्यापारी व छात्रों के पक्ष में लिए जा रहे निर्णयों से विपक्षी घबराए हुए हैं। इसलिए बेमतलब विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।