फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud: महाठग शेरपुरिया के खिलाफ 17 को तय होंगे आरोप, मनी लॉड्रिंग, हवाला और टैक्स चोरी जैसे करता है काम

Wed, 09 Aug 2023 09:57 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

महाठग संजय शेरपुरिया पर विशिष्ट लोगों से संपर्क का झांसा देने, लोगों के नाम पर संस्थान बनाकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने और फर्जी कंपनियां चलाने का आरोप है। आरोपी का मुख्य कार्य लोगों को सरकार और बड़े अधिकारियों तक अपनी पहुंच दिखाकर धन उगाही करना है। 
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाठग संजय राय शेरपुरिया के खिलाफ 17 अगस्त को आरोप तय किए जाएंगे। स्पेशल सीजेएम ने इस दिन संजय शेरपुरिया को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। शेरपुरिया पर विशिष्ट लोगों से संपर्क का झांसा देने, लोगों के नाम पर संस्थान बनाकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने और फर्जी कंपनियां चलाने का आरोप है।

विज्ञापन


पत्रावली के अनुसार एसटीएफ के इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने लखनऊ के विभूति खंड थाने में 25 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक अभिसूचना विभाग ने एसटीएफ को जानकारी दी कि आरोपी शेरपुरिया कई साल से अलग-अलग नाम व कंपनियों के जरिये लोगों से धोखाधड़ी कर धन उगाही कर रहा है। एसटीएफ ने इस मामले की जांच की।

ये भी पढ़ें - शिक्षामित्रों के लिए बुरी खबर, न तो मानदेय बढ़ाएगी और न ही नियमित करेगी सरकार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ जू: तिरुपति से आएगा बब्बर शेर, 'पृथ्वी' के मरने के बाद वीरान है शेरों का बाड़ा, फिलहाल यहां दो मादा शावक
विज्ञापन


इसमें पता चला कि आरोपी पहले कांडला एनर्जी एंड कैमिकल समेत कई कंपनियों का निदेशक रहा लेकिन कंपनियों के बैंक डिफाल्टर हो जाने के बाद उसने अलग अलग नाम से कई आईडी बनवाई और उससे कई अन्य कंपनियां बनाई है।

बताया गया कि आरोपी का मुख्य कार्य लोगों को सरकार और बड़े अधिकारियों तक अपनी पहुंच दिखाकर धन उगाही करना है। वह मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला और टैक्स चोरी जैसे काम भी करता है। मामले की विवेचना के बाद एसटीएफ ने आरोपी संजय शेरपुरिया के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दायर की है। वहीं, उसके साथियों के खिलाफ विवेचना चल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें