फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गायत्री प्रजापति पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय, 2020 में दर्ज हुआ था आय से अधिक संपत्ति का केस

Mon, 26 Dec 2022 10:23 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

गायत्री प्रजापति पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोप तय हो गए हैं। उनके खिलाफ 2020 में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
गायत्री प्रजापति। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में ईडी के विशेष न्यायाधीश ने आरोप तय कर दिए हैं। न्यायाधीश संजय शंकर पांडेय ने इस मामले में गवाही के लिए 12 जनवरी की तारीख तय की है।

विज्ञापन


आरोप तय किए जाने के दौरान गायत्री प्रजापति ने आरोपों से इनकार किया तथा विचारण की मांग की। ईडी की ओर से अदालत को बताया गया कि सतर्कता अधिष्ठान ने गायत्री प्रजापति के खिलाफ गत वर्ष 26 अक्टूबर 2020 को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया था। जिसके बाद ईडी ने 14 जनवरी को अपनी जांच की शुरुआत की थी।

ये भी पढ़ें - अमर उजाला संगमम: मुख्यमंत्री योगी बोले- हर महानगर में हो भारत की विभिन्न संस्कृति से जुड़े खानपान की गली
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अटल जी हमारे अटल ही रहेंगे... अमर उजाला संगमम के कवि सम्मेलन में बही काव्यधारा


जिसमें पता चला की गायत्री प्रजापति ने खनन मंत्री रहते करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और कई फर्म बनाकर निवेश किया। रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी ने मोहनलालगंज, अमेठी कानपुर, लोनावाला एवं देश के कई हिस्सों में बेनामी संपत्ति बनाई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें