फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के बेटे अब्दुल्ला पर चुनाव में गलत जानकारी देने का आरोप, होगी जांच

Thu, 03 Aug 2017 01:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम (आगे) व आजम खां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रामपुर के स्वार टांडा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक मोहम्मद अब्दुल्ला आजम के खिलाफ निर्वाचन आयोग और आयकर विभाग से शिकायत हुई है। विधायक पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव के दौरान दाखिल शपथ पत्र में अपनी सही उम्र छिपाकर 25 वर्ष से अधिक बताई है। यह आरोप पहले भाजपा सरकार में मंत्री रहे शिव बहादुर सक्सेना के बेटे एवं इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की रामपुर इकाई के अध्यक्ष आकाश कुमार सक्सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए हैं।
विज्ञापन


 बुधवार को प्रेस क्लब में आकाश सक्सेना ने पत्रकारों को बताया कि विधायक ने चुनाव के समय दाखिल शपथ पत्र में कई तथ्य छिपाए हैं। शैक्षिक प्रमाण पत्र में 24 साल उम्र होने के कारण उन्होंने नगर निगम से प्रमाण पत्र बनवाया जिसमें उम्र 25 साल से अधिक दर्शाई गई है। सक्सेना ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

उन्होंने बताया कि विधायक ने दो पैन कार्ड बनवाए जबकि आयकर रिटर्न एक पैन कार्ड से दाखिल किया गया। आयकर विभाग से इस मामले की लिखित शिकायत की गई है। विभाग ने इसे गंभीरता से लेकर जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जांच करने जाएगी आयोग की टीम

निर्वाचन आयोग की टीम स्वार टांडा के विधायक मोहम्मद अब्दुल्ला द्वारा दाखिल शपथ पत्र की जांच करने जाएगी। इस बाबत आकाश कुमार सक्सेना ने बताया कि शिकायत पत्र सौंपने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह आश्वासन दिया है। यदि जांच में विधायक पर आरोप सही पाए गए तो उनकी सदस्यता खत्म हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें