बख्शी का तालाब। अधिवक्ता कमलेंद्र कुमार ने बीकेटी एसडीएम पर मंगलवार को अभद्रता करने का आरोप लगाया, जिसके बाद वकीलों ने प्रदर्शन और नारेबाजी की। बाद में बीकेटी बार एसोसिएशन ने बैठक कर कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है।
अधिवक्ता का आरोप है कि सुनवाई के दौरान और बाद में चैंबर में बुलाकर एसडीएम ने उनसे अभद्र भाषा में बात की। अधिवक्ता का कहना है कि यह घटना उस समय हुई, जब वह एक केस में प्रगति पूछने उनके पास पहुंचे थे। अधिवक्ता की सूचना पर बीकेटी बार एसोसिएशन ने बैठक बुलाई। अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि सभी अधिवक्ता अनिश्चितकालीन अवकाश पर रहेंगे। एसोसिएशन उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग करेगा।