इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों ने हड़ताल खत्म कराने को लेकर मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी मौजूद रहे। रविवार सुबह हाईकोर्ट के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से उनके आवास पर बातचीत की। सीएम ने बताया कि मामले का जल्द निस्तारण करने के लिए एक कमेटी बना दी गई है।
आपको बता दें कि यूपी के प्रस्तावित शिक्षा सेवा अभिकरण को प्रयागराज में ही खोले जाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट के वकील पिछले एक महीने से आंदोलन कर रहे हैं। पिछले एक महीने में हाईकोर्ट में कई दिन हड़ताल रही।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर विचार करने का सीएम ने आश्वासन दिया। बातचीत में हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट और पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर केशरीनाथ त्रिपाठी भी मौजूद रहे।