फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद और उन्नाव में होंगी स्मार्ट शहर की खूबियां

Sun, 17 Aug 2014 12:34 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इलाहाबाद में ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर (ईडीएफसी) के पहले अलीबर्ड प्रोजेक्ट और उन्नाव में अत्याधुनिक ट्रांसगंगा टाउनशिप के डेवलपमेंट प्रारूप को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


इन दोनों ही शहरों की टाउनशिप में गुड़गांव, चंडीगढ़ व नोएडा की खूबियों को शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में ट्रांसगंगा टाउनशिप व नवंबर में इलाहाबाद की टाउनशिप का शिलान्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन

1200-1200 एकड़ जमीन मिली

मुख्यमंत्री ने शनिवार को मुख्य सचिव आलोक रंजन व यूपीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक मनोज सिंह आदि की उपस्थिति में दोनों ही टाउनशिप के विकास को लेकर आर्किटेक्ट द्वारा तैयार मास्टरप्लान का प्रजेंटेशन देखा।

इसके बाद उन्होंने दोनों ही प्रोजेक्ट के लिए पर्यावरण व अन्य विभागों से सभी आवश्यक क्लीयरेंस प्राप्त करके अक्टूबर से नवंबर के बीच शिलान्यास कराने पर रजामंदी दे दी। मुख्य सचिव ने बताया कि दोनों ही टाउनशिप के लिए करीब 1200-1200 एकड़ जमीन उपलब्ध है।

इसमें इंडस्ट्री की स्थापना से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे। ऐसे में इन टाउनशिप के विकास को लेकर  समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश यूपीएसआईडीसी के अधिकारियों को दे दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें