फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरणबद्ध तरीके से सभी तरह की पॉलिथीन पर लगेगी रोक, सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश

Wed, 11 Jul 2018 03:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम आदित्यनाथ योगी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की  मंशा के मुताबिक प्रदेश में पॉलिथीन और प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सरकार प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से सभी तरह की पॉलिथीन का प्रयोग प्रतिबंधित करेगी। पहले चरण में 15 जुलाई से सिर्फ 50 माइक्रॉन तक के पॉलिथीन व उससे बने कैरीबैग को प्रतिबंधित करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


दूसरे चरण में 15 अगस्त से प्लास्टिक व थर्माकोल से बनी थाली, कप, प्लेट, कटोरी, गिलास आदि केप्रयोग को बैन किया जाएगा। तीसरे चरण में 2 अक्तूबर से प्रदेश में ऐसे सभी तरह के प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने का फैसला किया गया है जो डिस्पोजेबल नहीं हैं। 15 जुलाई से लगने वाले प्रतिबंध को लेकर नगर विकास विभाग बुधवार को आदेश जारी कर सकता है।

 मुख्यमंत्री ने मंगलवार देर रात सभी मंडलायुक्तों, डीएम, नगर निगम, विकास प्राधिकरण और पर्यावरण विभाग के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग केजरिये पूरे प्रदेश में पॉलिथीन  और प्लास्टिक को बैन करने के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चरणबद्ध तरीके से इन चीजों पर लगने वाले प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करें।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 जुलाई से 50 माइक्रॉन तक के पॉलीबैग का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। इसी तरह 15 अगस्त से प्लास्टिक व थर्माकोल से निर्मित कप, गिलास, प्लेट आदि का प्रयोग प्रतिबंधित किया जाएगा।  दो अक्तूबर से सभी तरह के डिस्पोजेबल पॉलीबैग्स के उपयोग को बैन किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें