फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरोपी ब्रांच मैनेजर के कार्यकाल के सभी लोन की हो रही है जांच

Wed, 17 Sep 2025 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लोगों के दस्तावेज पर फर्जी ढंग से ऑटो व मुद्रा लोन हासिल कर ठगी करने वाले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा जानकीपुरम ब्रांच के मैनेजर गौरव सिंह के कार्यकाल के जितने भी लोन पास हुए थे, एसटीएफ सबकी जांच कर रही है। गौरव के अलावा उसके साथ पकड़े गए तीन जालसाजों ने अब तक जितने भी लोन कराए थे, उसको भी एसटीएफ ने अपनी जांच के दायरे में ले लिया है।
विज्ञापन


एसटीएफ के एडिशनल एसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी ब्रांच मैनेजर ने जुलाई 2021 में जानकीपुरम ब्रांच जॉइन की थी। उसके कार्यकाल में बैंक से पास हुए सभी लोन अब जांच के दायरे में हैं। एसटीएफ एक-एक लोन के बारे में विस्तृत रूप से छानबीन कर रही है। किन-किन लोगों का लोन हुआ था। कितने का लोन था। किस तरह का लोन था। मौजूदा समय में उक्त लोन खाते का स्टेटस क्या है। इन तरह के तमाम बिंदुओं पर एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है।
एएसपी ने बताया कि गौरव के साथ पकड़े गए उसके तीन जालसाज साथियों ठाकुरगंज निवासी नावेद हसन, तालकटोरा निवासी अखिलेश तिवारी और ठाकुरगंज निवासी इंद्रजीत सिंह ने भी गौरव के आने से पहले भी कई लोन पास कराए थे। उन सबकी जांच की जा रही है। एसटीएफ इस गैंग के मनी ट्रेल के बारे में पूरी जानकारी जुटाने लगी है। एएसपी ने यह भी बताया कि कुछ बैंक के लोगों की भूमिका जांच में संदिग्ध मिली है। एसटीएफ की टीम उन लोगों की जांच कर रही है। अभी तक की गई छानबीन में एसटीएफ को इस बात का पता चला है कि जालसाजों ने 20-25 गाड़ियां फर्जी लोन पर हासिल कर रखी है। उन गाड़ियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


ये है मामला
लोगों के दस्तावेज पर फर्जी ढंग से ऑटो व मुद्रा लोन हासिल कर ठगी करने वाले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा जानकीपुरम ब्रांच के मैनेजर गौरव सिंह और उनके तीन साथियों ठाकुरगंज निवासी नावेद हसन, तालकटोरा निवासी अखिलेश तिवारी और ठाकुरगंज निवासी इंद्रजीत सिंह को 13 सितंबर की रात यूपी एसटीएफ ने सुशांत गोल्फ सिटी स्थित न्यू हजरतगंज अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से लोन पर ली गई बीएमडब्ल्यू और तीन अन्य कार मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें