फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जून से चलने वाली ट्रेनों का रिजर्वेशन शुरू, पुष्पक समेत इन गाड़ियों मे सीटें फुल

Fri, 22 May 2020 03:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एक जून से चलने वाली ट्रेनों का रिजर्वेशन गुरुवार से शुरू हो गया। हालांकि, सुबह आधे घंटे आईआरसीटीसी की वेबसाइट खुली ही नहीं। इसके बाद जब यह खुली तो दिल्ली व मुंबई की ट्रेनों की फीडिंग ही नहीं थी। दोपहर बाद इसका काम पूरा हुआ तो टिकट बुक हुए।
विज्ञापन


एक से तीन जून के लिए पुष्पक, गोमती एक्सप्रेस, लखनऊ मेल की स्लीपर व एसी सीटें कुछ ही घंटे में भर गईं। दो जून को गोमती के सेकेंड सीटिंग क्लास में 45 वेटिंग पहुंच गई। चेयरकार में अगले तीन दिनों के लिए वेटिंग शुरू हो गई।

लखनऊ मेल में दो जून को स्लीपर में सबसे ज्यादा मांग रही। तीन से छह जून तक आरएसी मिला। वहीं, थर्ड एसी में दो व तीन जून को आरएसी हो गई। मुंबई से लखनऊ जंक्शन आने वाली पुष्पक स्पेशल तीन जून से चलेगी। एक व दो को यह निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


इसकी स्लीपर और एसी की सीटें फुल हो गईं। ऐसे ही मुंबई से गोरखपुर जाने वाली एलटीटी गोरखपुर सुपरफास्ट स्पेशल और कुशीनगर में स्लीपर में नौ जून तक वेटिंग चंद घंटों में हो गई।

गोरखधाम एक्सप्रेस का आरक्षण खुल ही नहीं सका। शहीद के स्लीपर क्लास में वेटिंग 535 तक पहुंच गई। अगले तीन सप्ताह इसमें सीटें ही नहीं मिली। थर्ड एसी की वेटिंग 156 पहुंच गई।
विज्ञापन

ट्रेन चली नहीं, दलाल सक्रिय

आरपीएस ने राजाजीपुरम के सेक्टर ई स्थित रॉकऑन साइबर कैफे पर छापा मार स्पेशल ट्रेन के दो ई-टिकट पकडे़। सीआईबी प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि इनकी कीमत 2800 रुपये प्रति टिकट थी।

वहीं, 6570 के आठ टिकट बरामद हुए। इसके अलावा 11 आईडी मिली, जिनसे 325 ई टिकट बने मिले। मौके से कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। सिस्टम में सुपर तत्काल प्रो सॉफ्टवेयर मिला।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें