फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानमंडल मानसून सत्र: सीएम ने विधानभवन के प्रवेश द्वार के गुंबद का किया लोकार्पण, बुलाई गई सर्वदलीय बैठक

Sun, 10 Aug 2025 12:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले विधानभवन में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इसमें सीएम की अध्यक्षता में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। इससे पहले सीएम ने विधानभवन के प्रवेश द्वार के नवीनीकृत गुंबद का लोकार्पण किया। 
विज्ञापन
विधानभवन में सर्वदलीय बैठक आयोजित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर राजधानी लखनऊ में रविवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। बैठक विधान भवन में की गई। इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मंत्री सुरेश खन्ना समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन


बताते चलें कि यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई। वहीं दूसरी तरफ विधानसभा में एआई की भी पाठशाला लगेगी। इसमें विधायक अपने कामकाज में स्मार्टनेस लाने के लिए एआई का उपयोग सीखेंगे।

विज्ञापन

सीएम ने विधानभवन के प्रवेश द्वार के गुंबद का किया लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के प्रवेश द्वार के नवीनीकृत गुम्बद का लोकार्पण किया। साथ ही विधान भवन के नवीनीकृत सभा मंडप का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा नवीनीकृत सभा कक्ष संख्या-15 का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें