फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जांच में पानी के चारों नमूने पास

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम में जिस पानी को पीकर लोग बीमार पड़ रहे हैं, राज्य स्वास्थ्य संस्थान की जांच में उसकी गुणवत्ता उत्तम निकली है। ऐसे में सवाल है कि फिर इलाके में डायरिया फैला कैसे? इस पर अफसर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

डायरिया से प्रभावित जानकीपुरम सेक्टर-सात से 21 अगस्त को पानी के चार नमूने लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट सोमवार देर शाम को आई। अलीगंज स्थित राज्य स्वास्थ्य संस्थान के अपर निदेशक ने जलकल विभाग, सीएमओ और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को इनकी रिपोर्ट भेजी। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि रिपोर्ट के मुताबिक पानी की गुणवत्ता ठीक मिली है।

जानकीपुरम में डायरिया के मरीज रोजाना मिल रहे हैं। इसके बाद भी डॉक्टर अभी तक बीमारी का कारण नहीं तलाश पाए हैं। यह हाल तब है जब स्वास्थ्य विभाग के पास एप्डिमोलॉजिस्ट से लेकर अन्य विशेषज्ञ तक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें