फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीएनए जांच रिपोर्ट पर टिकीं हैं निगाहें

Sun, 11 Jan 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पूनम रावत।
विज्ञापन
नगराम। कुबहरा गांव में मानव कंकाल मिलने के मामले में नगराम पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। एसओ विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि शनिवार को संदिग्ध हालात में लापता पूनम के पिता व्यापारी रावत व मां का डीएनए सैंपल लिया गया, जो परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए पूनम के पति पीतांबर व उसके भाइयों से पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। बीते 12 दिसंबर को पीतांबर की पत्नी पूनम लापता हो गई थी। उसके बाद कुबहरा गांव से 300 मीटर दूर सरसों के खेत में मानव कंकाल मिला था। पूनम के मायके वाले इसी कंकाल को पूनम का बताकर पति, दो जेठ और दो जेठानियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें