लखनऊ। होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए शिक्षकों को तैयार करने के लिए शुक्रवार को राजकीय नेशनल होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में कार्यशाला आयोजित की गई। राष्ट्रीय होम्योपैथिक आयोग के अध्यक्ष डॉ. अनिल खुराना ने शिक्षकों को मान्यता के नियम और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया।
डॉ. अनिल खुराना ने बताया कि वर्ष 2025 -26 में देश के सभी राजकीय एवं निजी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कराया जाएगा। इसलिए सभी को मानक पूरे करने चाहिए। होम्योपैथिक एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर तारकेश्वर ने नए मानकों के आधार पर कॉलेज में कितने स्टाफ कौन-कौन से इंफ्रास्ट्रक्चर कॉलेज के पास कितनी जमीन हद की विस्तृत जानकारी दी। ट्रेनिंग प्रोग्राम में प्रोफेसर डीके सोनकर, डॉ. नूतन शर्मा, डॉ. नीरज गांधी, डॉ. राजेश वर्मा मौजूद रहे। होम्योपैथिक महाविद्यालय के प्रिंसिपल प्रोफेसर विजय पुष्कर ने सभी का स्वागत किया।