अफसरों की दक्षता में सुधार करना सतत प्रक्रिया है। इसी के लिए काउंसलिंग और ट्रेनिंग दिलाई जा रही है। ढाई साल में स्थितियां बदली हैं। सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वे टीम की हैं। मंत्रिमंडल के सहयोगियों और ब्यूरोक्रेसी की मदद से काम हुआ है।
सर्वाधिक एक्सपोर्ट वाला राज्य बना यूपी
मैं पहले मुरादाबाद गया था तो निराशा हताशा थी। पिछले दिनों गया तो स्थितियां बदल गई हैं। एक्सपोर्ट सब्सिडी का लाभ मिल रहा है। एक वर्ष में मुरादाबाद ने 6 हजार करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट किया है। देश से कालीन का कुल एक्सपोर्ट 8 हजार करोड़ रुपये है। इसमें से 4 हजार करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट भदोही से होता है।
किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए फसलों की उत्पादन लागत घटाने और समर्थन मूल्य पर खरीद पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सरकार ने धान और गेहूं की रिकॉर्ड खरीद की है। बंद चीनी मिल चलवाने की पहल की है। सहकारी क्षेत्र के पुराने चीनी मिलों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। पहली बार गन्ने के जूस से सीधे एथेनॉल बनाने की शुरुआत होगी।