फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शिक्षित बेरोजगारों की ग्राम पंचायत स्तर पर होगी कौशल विकास की ट्रेनिंग, प्लेसमेंट भी होगा

Wed, 18 Sep 2019 03:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राज्य कौशल विकास मिशन अब ग्राम पंचायत स्तर पर ही ‘मोबाइल कैंप’ के जरिए शिक्षित बेरोजगारों को कौशल विकास की ट्रेनिंग देकर रोजगार लायक बनाएगा। ट्रेनिंग के बाद युवकों का प्लेसमेंट भी कराया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से पिछले दिनों की गई घोषणा के मद्देनजर राज्य कौशल विकास मिशन ने रोडमैप तैयार किया है। इसके लिए मोबाइल कैंप के जरिए ग्रामीण इलाके के युवकों को घर के नजदीक ही ट्रेनिंग सेंटर में कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पिछले वित्तीय वर्ष में प्रशिक्षण के लिए तय लक्ष्य 1.57 लाख को इस साल बढ़ाकर दो लाख किया गया है। चूंकि सरकार का अधिक फोकस ग्रामीण युवकों को रोजगार से जोड़ने पर है। इसलिए सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्रों में ही ट्रेनिंग दी जाएगी। इस संबंध में शासन की ओर से सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखकर ‘मोबाइल कैंप’ के आयोजन में मदद करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार मेले के जरिए होगा प्लेसमेंट

कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के मुताबिक ट्रेनिंग लेने वाले युवकों को उनकी योग्यता के मुताबिक नौकरी दिलाने के लिए मिशन की ओर से प्रयास किया जा रहा है।

इसके तहत रोजगार मेले का आयोजन कर उनका प्लेसमेंट कराया जाना है। रोजगार मेले की तारीख तय होनी बाकी है। जल्द ही ट्रेनिंग देने वाली कंपनियों के साथ एमओयू किया जाएगा।

एक साल में दो लाख युवकों को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य
ट्रेनिंग लेने के लिए इस साल 6 लाख से अधिक युवकों ने कौशल विकास के पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। इनमें से दो लाख युवकों को इसी साल ट्रेनिंग देने का लक्ष्य है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें