फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Update: दो अप्रैल तक बंद रहेंगे लखनऊ यूनिवर्सिटी से जुड़े सभी कॉलेज

Sat, 21 Mar 2020 05:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
परीक्षा और कक्षाओं के स्थगन के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय और सहयुक्त महाविद्यालय दो अप्रैल तक बंद रहेंगे। कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में शुक्रवार को लविवि कुलसचिव ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार सभी कार्मिकों को घर से काम करने के लिए कहेंगे।
विज्ञापन


विशेष जरूरत होने पर ही उन्हें कार्यालय बुलाया जाएगा। कार्यालय आने पर पूरी सावधानी बरती जाएगी। इसके साथ ही शिक्षक और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपना मोबाइल नंबर तथा वाट्सएप चालू रखेंगे। किसी भी सूरत में वे मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

इस आदेश के जारी होने से पहले लविवि शिक्षक संघ तथा कर्मचारी परिषद ने कुलपति को पत्र भेजकर कुलपति से विवि बंद करने का अनुरोध किया था। उनका कहना था जब सभी कार्यालय बंद किए जा रहे हैं और कक्षाएं स्थगित हैं तो फिर विवि प्रशासन को शिक्षक और कर्मचारियों के लिए भी अवकाश घोषित कर देना चाहिए।
विज्ञापन


इसके बाद लविवि कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह की ओर से आदेश जारी किया गया। इस आदेश के अनुसार इस अवधि में सभी संस्थानों की कक्षाएं आदि पूरी तरह से बंद रहेंगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान न हो इसलिए शिक्षक विद्यार्थियों को सभी पठन सामग्री ऑनलाइन उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन

बीबीएयू 27 मार्च तक बंद

कोरोना वायरस से बचाव को देखते हुए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने अपने मेन कैंपस समेत अमेठी कैंपस को 27 मार्च तक बंद कर दिया है। रजिस्ट्रार प्रो. एस विक्टर बाबू द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस दौरान सिर्फ आवश्यक काम ही होंगे।

शिक्षक, अधिकारियों-कर्मचारियों को बुलाए जाने पर विवि आना होगा और कोई भी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। इससे पहले विवि ने पहले 22 मार्च फिर दो अप्रैल तक अपने यहां कक्षाएं स्थगित कर दी हैं। लाइब्रेरी और मेस बंद कर दी गई है। विद्यार्थियों को हॉस्टल खाली करने के लिए कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें