पुलिस आरक्षी एवं समकक्ष पदों के लिए 27 अक्तूबर से होने वाली लिखित परीक्षा के लिए कुछ अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव भर्ती अमिताभ यश ने बताया कि अपरिहार्य कारणों के चलते कुछ अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया है।
पढ़ें- 'तीसरी नजर' की जद में होगी पुलिस भर्ती परीक्षा
नए प्रवेश पत्र उनके पते पर प्रेषित किए जा चुके हैं। शनिवार से सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट http://prpb. gov.in पर भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।
लखनऊ से जुड़ी खबरों के लिए यहां आएं...