फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर बढ़ाने के लिए हर कोशिश

Mon, 06 Jan 2014 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस विभाग के नए मुखिया की तैनाती क्या हुई, मातहत अफसरों में नंबर बढ़ाने की होड़ लग गई।
विज्ञापन


इस होड़ में जिलों के कई कप्तानों से लेकर विभिन्न शाखाओं में तैनात अफसर भी शामिल हैं। जिस दिन नए हाकिम को कमान संभालनी थी, उनका दरबार पहले ही सज गया था।
विज्ञापन


दरबार भी ऐसा-वैसा नहीं, बड़े-बड़े सिपहसालार शामिल थे। हाकिम को आने में कुछ देर क्या हुई, अफसरों में बेचैनी बढ़ गई।

जैसे ही नए मुखिया पद ग्रहण करने पहुंचे तो उन्हें मुख्यालय में तैनात अफसरों के बजाय नंबर बढ़ाने वालों ने घेर लिया। इसी आपाधापी में हाकिम के कंधे पर लगा बैंड कुछ सरक गया।
विज्ञापन


यह देखते ही दो मातहत इस कोशिश में लग गए कि किस तरह वे हाकिम की सेवा कर लें। मातहतों की अदाएं देखकर कई आला अफसर मुस्कराते हुए किनारे जा खड़े हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें