प्रदेश की पीसीएस एसोसिएशन ने फिलहाल अपने रिटायर हो चुके अध्यक्ष
चक्रपाणि के नेतृत्व में ही संगठन चलाने का फैसला किया है।
नए अध्यक्ष के
चुनाव होने तक अवकाश प्राप्त पीसीएस अधिकारी चक्रपाणि एसोसिएशन के अध्यक्ष
बने रहेंगे। संगठन ने नवंबर के दूसरे से दिसंबर के पहले पखवारे के बीच
मुख्यमंत्री से एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा (एजीएम) के लिए समय मांगने का
फैसला किया है।
सोमवार को पीसीएस एसोसिएशन
की बैठक डालीबाग स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में पीसीएस सेवा से रिटायर हो
चुके अध्यक्ष चक्रपाणि ने पद से इस्तीफा सौंपा और एसोसिएशन से नए अध्यक्ष
का चुनाव कराने का आग्रह किया।
हालांकि बैठक में मौजूद सदस्यों ने उनका
इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। उनसे आग्रह किया कि जब तक नए अध्यक्ष का चुनाव
हो, वह संगठन का नेतृत्व करते रहें।
इसके अलावा संघ ने पीसीएस से आईएएस के
पद पर पदोन्नति के लिए वर्तमान सपा सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
साथ ही प्रमुख सचिव कार्मिक से मिलकर 10000 से 12000 के स्केल की लंबित
पदोन्नतियां कराने के लिए आग्रह करने का फैसला हुआ। संघ अनुरोध करेगा कि
जहां जरूरी है, सरकार नियमों में शिथिलता देकर पदोन्नति संपन्न कराए।
इसके
अलावा एसोसिएशन ने पिछले कई साल से नहीं हो पा रही एसोसिएशन की एजीएम
आयोजित करने का फैसला किया।
तय हुआ कि नवंबर के दूसरे पखवारे से लेकर
दिसंबर के पहले पखवारे के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से समय मांगकर एजीएम
कराई जाए।
इसमें प्रदेश भर के पीसीएस अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में
महासचिव आरके पांडेय सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...