फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर 15 दिन में देना होगा ब्यौरा

Sun, 06 Oct 2013 01:14 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
निकायों को बताना होगा कि अल्पसंख्यकों को योजनाओं का कितना लाभ मिला। उनके क्षेत्रों में कितना विकास कराया गया और अभी कितने काम कराए जाने हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निकाय निदेशालय ने इस बारे में निकायों से लिखित जानकारी मांगी है। स्थानीय निकाय के प्रभारी निदेशक अनूप कुमार श्रीवास्तव ने इस संबंध में सभी निकायों से इसकी जानकारी प्रत्येक 15 दिन पर देने को कहा है।
राज्य सरकार ने विकास योजनाओं का लाभ देने के लिए कुल कार्यों का 20 फीसदी काम अल्पसंख्यक क्षेत्रों में कराने का आदेश दे रखा है। इसके आधार पर विभागों को योजनाएं बनाते हुए काम कराने हैं।
विज्ञापन


निकाय शहरी क्षेत्रों में विकास कराता है। निकायों से इसके आधार पर ही काम कराने को कहा गया है। स्थानीय निकाय निदेशालय ने यह पूछा है कि अब तक कितने काम हो चुके हैं और कितने कराए जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


जो योजनाएं शुरू की गई हैं उसकी प्रगति क्या है, कामों की गुणवत्ता कैसी है और निकायों की वित्तीय प्रगति क्या है। निकायों से निर्धारित प्रोफॉर्मा पर इसकी जानकारी प्रत्येक 15 दिन में मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें