फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, क्या है इस साल लखनऊ महोत्सव की थीम

Sat, 05 Oct 2013 12:24 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार का लखनऊ महोत्सव जश्न-ए-विरासत की थीम पर आयोजित होगा।
विज्ञापन


22 नवंबर से शुरू होने वाले महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे जबकि समापन कार्यक्रम में राज्यपाल बीएल जोशी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी अनुराग यादव ने शुक्रवार को दी।

वे मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित महोत्सव समिति की बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे।

गीत, संगीत, साहित्य कला, खान पान, पहनावा, खेल तमाशे, नाटक व ऐतिहासिक भवनों की प्राचीन विरासत को देखते हुए ही इस बार महोत्सव का आयोजन जश्न-ए-विरासत की थीम पर किए जाने का फैसला हुआ है।
विज्ञापन

पढ़ें- कुछ बदला-बदला होगा इस बार का लखनऊ महोत्सव

लखनऊ महोत्सव के उद्घाटन समारोह पर पं. छन्नूलाल मिश्रा का गायन गूंजेगा। साथ ही अलग-अलग दिन आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में जावेद अली, भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा, सुनिधि चौहान सहित इंडियन ओशन बैंड की प्रस्तुति का लुत्फ भी दर्शक उठा सकेंगे।
विज्ञापन


पढ़ें- महोत्सव में इस बार खरीदारी पड़ेगी भारी

उन्होंने स्मारक समिति के प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारियों को परिसर में बिजली पानी, सीवर, घास कटाई का कार्य तय मियाद में पूरा करने का निर्देश दिया।
आयोजन समिति महोत्सव में लगने वाले स्टॉलों व दुकानों के लिए सोमवार से टेंडर आवेदन वितरित करने का कार्य शुरू करेगी।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें-
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें