फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर तो लगेगा लेकिन चाइनीज या इंडियन?

Fri, 23 Aug 2013 08:43 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पानी का मीटर लगाने को लेकर कवायद तेज हो गई है। नगर विकास विभाग ने जल निगम से इस संबंध में तत्काल प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही जल निगम के प्रबंध निदेशक से जवाब-तलब भी किया गया है कि अब तक मीटर लगाने संबंधी प्रस्ताव शासन को क्यों नहीं उपलब्ध कराया गया है।
जवाहर लाल नेहरू अरबन नवीनीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) योजना की शर्तों के मुताबिक शहरवासियों को बेहतर पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ मीटर लगाया जाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन


नगर विकास विभाग इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर चुका है। इसके लिए जल निगम से विस्तृत प्रस्ताव मांगा गया है कि पानी का मीटर कैसा लगाया जाएगा। इसके लगाने की प्रक्रिया क्या होगी।

सूत्रों का कहना है कि कुछ अधिकारी चाहते हैं कि चाइनीज मीटर लगा दिए जाएं तो कुछ चाहते हैं कि भारत की किसी कंपनी का मीटर लगाया जाए। इसको लेकर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है।
विशेष सचिव नगर विकास श्रीप्रकाश सिंह ने जल निगम के प्रबंध निदेशक से तत्काल मीटर लगाने संबंधी प्रस्ताव देने को कहा है। यह भी पूछा गया है कि मीटर लगाने संबंधी प्रस्ताव अभी तक क्यों नहीं उपलब्ध कराया गया।

उन्होंने कहा है कि शीघ्र ही प्रस्ताव उपलब्ध करा दिया जाए, ताकि नगर विकास मंत्री मो. आजम खां की अध्यक्षता में बैठक कराकर इस पर निर्णय लिया जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें