फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू होने से पहले ही ठप हुआ सिस्टम

Fri, 18 Oct 2013 07:57 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग की फॉर्म 38 की एसएमएस की नई व्यवस्था 28 अक्तूबर से लागू होने से पहले अटक गई है।
विज्ञापन


व्यापारी प्रतिनिधियों ने इसका विरोध करते हुए तमाम सवाल उठाए। वाणिज्य कर आयुक्त ने सवालों की बौछार के बाद नई व्यवस्था को प्रभावी करने पर जल्द फैसला लेकर व्यापारी प्रतिनिधियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया।
गोमतीनगर स्थित मुख्यालय में गुरुवार को वाणिज्य कर आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने सभी व्यापारी प्रतिनिधियों को आमंत्रित करके फॉर्म 38 की एसएमएस की नई व्यवस्था की जानकारी देने के लिए बैठक बुलाई।
विज्ञापन


पढ़ें- 25 विभागों में जनहित गारंटी कानून लागू

अमरनाथ मिश्रा ने आयुक्त से सामान के बिल पर यूनिक कोड अंकित करके उसे लाने की छूट मांगी। उन्होंने कहा कि ड्राइवर के द्वारा एसएमएस भेजना कतई संभव नहीं है।

आंध्र प्रदेश से आने वाला अधिकतर सामान वाया नागपुर होकर आता है जिससे वाहन एवं ट्रांसपोर्ट दोनो ही बदल जाते हैं। इसलिए उन्होंने एसएमएस सेवा को साल भर के लिए स्थगित करने की मांग की।
विज्ञापन


पवन मनोचा ने तर्क पेश किया कि जो भी कारोबारी ऑनलाइन फॉर्म 38 भरें उन्हें उसके प्रिंट आउट को लेकर ड्राइवरों को दूसरे राज्यों से सामान का परिवहन करने की सुविधा प्रदान की जाए।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें