राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव का
कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
सात व आठ अक्तूबर को नामांकन और नाम वापसी
के लिए अंतिम तिथि 21 अक्तूबर तय की गई है। जबकि मतदान 13 नवंबर को और
मतगणना व चुनाव परिणाम की घोषणा 17 नवंबर को होगी।
संघ
के महासचिव ओम प्रकाश पांडेय ने बताया कि लेसा में कार्यरत अधीक्षण
अभियंता सुधीर कुमार वर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने
बताया कि 13 नवंबर को अनपरा, ओबरा, पनकी, हरदुआगंज, पारीछा, पिपरी,
गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, इलाहाबाद, सीतापुर, फैजाबाद, रायबरेली, लखनऊ,
बरेली, गोविंदपुर-कानपुर, केस्को, झांसी, बांदा, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद,
गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, बुलंदशहर, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में मतदान होगा।