फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैक टू बैक भाजपा और कांग्रेस की 'गुजराती' क्लास

Mon, 29 Jul 2013 10:30 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस और भाजपा में गुजरात इस बार लगभग एक साथ दिखेगा।
विज्ञापन


24 घंटे के अंतराल पर गुजरात से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के प्रभारी अमित शाह और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री अपनी पार्टियों की अहम बैठकों में शिरकत करेंगे।

शाह 30 जुलाई को संगठन मंत्रियों से फीड बैक लेंगे तो मिस्त्री 31 जुलाई को फ्रंटल संगठनों के ओहदेदारों के पेंच कसेंगे।

लोकसभा चुनाव केमद्देनजर भाजपा और कांग्रेस ने इस बार गुजरात के नेताओं को यूपी का प्रभारी बनाया है। दोनों नेता प्रदेश के विभिन्न अंचलों में दौरे कर रहे हैं। उनके दौरे एक दूसरे के आगे-पीछे हो रहे हैं।
विज्ञापन


राजधानी में भी दोनों नेता फिर एक दिन के अंतराल पर अहम बैठकों में शामिल होने आ रहे हैं। अमित शाह प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और क्षेत्रीय दौरों के बाद 30 जुलाई को भाजपा मुख्यालय में संगठन मंत्रियों के साथ ही बैठक करेंगे।

चूंकि संगठन मंत्री की भाजपा में काफी अहम भूमिका होती है, इसलिए उनकी रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हैं। वह बूथ से लेकर क्षेत्र स्तर तक संगठन की स्थिति और चुनावी संभावनाओं पर भी चर्चा करेंगे।

दूसरी तरफ, मधुसूदन मिस्त्री 31 जुलाई को कांग्रेस मुख्यालय में फ्रंटल संगठनों की बैठक में शामिल होंगे।

कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि बैठक में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के चार-चार जोनल अध्यक्ष, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी आठ जोनल अध्यक्ष, सेवादल के प्रांतीय मुख्य संगठक तथा इंटक के प्रांतीय अध्यक्ष, सभी जोनल प्रभारी एवं जोनल कोआर्डिनेटर मौजूद रहेंगे।

मिस्त्री के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री, कांग्रेस के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह, प्रकाश जोशी, राना गोस्वामी और जुबैर खान, विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर एवं विधान परिषद दल के नेता नसीब पठान रहेंगे।
विज्ञापन


शाम को वह कंाग्रेस मुख्यालय में रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे। एक अगस्त को वह कौशांबी में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष इशरत अजीम के घर शोक संवेदना जताने जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें