फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य परिषद भी आंदोलन करने पर उतरा

Fri, 30 Aug 2013 10:23 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ के दोनों बड़े गुटों के बाद उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने भी आंदोलन की राह पकड़ ली है।
विज्ञापन


संगठन कार्यकारिणी की बृहस्पतिवार को राजधानी के एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज सभागार में हुई बैठक में इसकी घोषणा की गई। संगठन की ओर से 10 सितंबर से प्रदेशभर में मंडलीय सम्मेलन आयोजित कर जागरण अभियान चलाया जाएगा।

इसके माध्यम से प्रधानाचार्यों को इकट्ठा कर नवंबर में शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। संगठन महामंत्री त्रिलोकीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी गहराती जा रही है।
विज्ञापन


इससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद शिक्षकों को सरप्लस घोषित किया जा रहा है। वर्तमान में नौवीं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना है, जिस पर होने वाले व्यय की कोई व्यवस्था विभाग ने नहीं की है।

प्रदेशीय संरक्षक श्रीनिवास शुक्ल ने कहा कि कक्षा छह से आठ तक निशुल्क शिक्षा से उत्पन्न क्षतिपूर्ति शासन द्वारा न दिए जाने से स्कूलों को चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


वहीं, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ राय ने कहा कि शिक्षकों-प्रधानाचार्यों के पदों का गलत जनशक्ति निर्धारण होने से प्रदेश के कई जिलों में वेतन भुगतान नहीं हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें